{"_id":"6a076e98a5087ca6390140c8","slug":"an-innocent-child-drowned-while-bathing-in-the-saryu-river-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-149457-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सरयू नदी में नहाने गए मासूम की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सरयू नदी में नहाने गए मासूम की डूबकर मौत
Sat, 16 May 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 16 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
चहलवा गांव के किनारे सरयू नदी में डूबकर बालक की मौत के बाद जमा भीड़। -संवाद
बिछिया। सरयू नदी में शुक्रवार दोपहर बाद स्नान करते समय एक बालक की डूबकर मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव नदी से निकाला। शव देखते ही परिजन फफक पड़े।
सुजौली की ग्राम पंचायत चहलवा के लक्खाबाग निवासी अमित (10) शुक्रवार दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से करीब दो किलोमीटर दूर सरयू नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चे घबराकर वहां से भाग निकले। आसपास मौजूद लोगों ने जब बच्चों का शोर सुना तो मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अमित नदी में समा चुका था।
सूचना मिलते ही पिता लल्लू व अन्य परिजन रोते-बिलखते मौके पर आए, स्थानीय गोताखोर शमशेर सिंह, हरिश्चंद्र, लल्लू सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अमित और गोलू ने आनन-फानन नदी में उतरकर तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद बच्चे का शव घटनास्थल से 100 मीटर दूर मिला। प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
अमित अपने माता-पिता के अलावा बड़ी बहन रोशनी और छोटे भाई सुमित के साथ परिवार का चहेता था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।