फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   An amount of 9.65 crores was sent to 251 agricultural families

Bahraich News: 251 कृषक परिवारों को भेजी गई 9.65 करोड़ की धनराशि

Sat, 01 Jul 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 01 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
An amount of 9.65 crores was sent to 251 agricultural families
बहराइच। जिला स्तरीय समिति द्वारा स्वीकृत 204 दावा पत्रावलियों के 251 हिताधिकारियों के खातों में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 9 करोड़ 65 लाख 50 हजार की धनराशि भेजी गई।
विज्ञापन


तहसीलवार की बात की जाए तो सदर तहसील के 33, कैसरगंज के 56, महसी के 31, नानपारा के 33, मिहींपुरवा (मोतीपुर) 20 व पयागपुर के 31 दावा पत्रावलियों के सापेक्ष 251 पात्रों खातों में ई-पेमेन्ट के माध्यम से धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि ऐसे कृषकों जिनकी किसी दुर्घटना में मृत्यु अथवा दिव्यांग होने पर सम्बन्धित उनके आश्रितों के खातों में सहायता धनराशि भेजी जाती है। योजना के तहत पात्रता की जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि 18 से 70 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे मृतक व दिव्यांग कृषक जिनकी आजीविका कृषि पर आधारित हो, उन्हें नियमानुसार इस योजना का लाभ दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि समस्त तहसीलों को निर्देश दिए गए हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत प्राप्त दावों में अनावश्यक देरी न करते हुए समय से जांच इत्यादि की कार्यवाही को पूर्ण कराया जाय ताकि पात्रों को समय से सहायता धनराशि उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed