फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Amidst the fear of wolf in Mahsi, leopard attacked

Bahraich News: महसी में भेड़िये की दहशत के बीच आ धमका तेंदुआ

Mon, 23 Sep 2024 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 23 Sep 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Amidst the fear of wolf in Mahsi, leopard attacked
खैरीघाट थानाक्षेत्र के राजापुर कला गांव में सीसीटीवी में दिखा तेंदुआ।   :स्रोत ग्रामीण
बहराइच/खैरीघाट। तहसील क्षेत्र महसी में करीब सात माह से व्याप्त भेड़िये की दहशत के बीच शनिवार रात तेंदुआ आ धमका। इससे ग्रामीणों में दहशत कई गुना बढ़ गई है। तेंदुआ एक ग्रामीण के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी मौके पर वन विभाग की टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन



खैरीघाट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजापुर कला निवासी दीपक सिंह ने बताया कि शनिवार रात कुत्तों के भौंकने की आवाज आ रही थी। रविवार सुबह घर के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की गई। उसमें रात लगभग 11 बजकर 51 मिनट पर एक तेंदुआ घूमता दिख रहा है। वह चहलकदमी करता हुए खेत की ओर चला गया।
विज्ञापन


दीपक ने बताया कि यह रिकॉर्डिंग देखने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सभी घर व खेत की ओर जाने से डर रहे हैं। दीपक ने आरोप लगाते हुए बताया कि तेंदुए की सूचना डीएफओ व पुलिस को दी गई। सूचना पर खैरीघाट थाने से एसआई मौके पर आए और जांच की लेकिन वन विभाग से कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन




रिकॉर्डिंग में दिखने वाला जानवर तेंदुआ ही है
डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में दिखने वाला जानवर तेंदुआ ही है। उस क्षेत्र में तेंदुआ रहते हैं। भेड़ियों के हमलों के चलते ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। वन विभाग की टीम को जागरूकता के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed