{"_id":"58c18ca04f1c1ba23bdc4267","slug":"american-student-s-play-kabaddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी छात्राओं ने खेली कबड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी छात्राओं ने खेली कबड्डी
अमर उजाला/बहराइच
Updated Thu, 09 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी खेलतीं अमेरिकन छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के विभिन्न शहरों से 16 छात्राओं का दल बहराइच पहुंचा है। यह दल देहात संस्था के साथ सेंक्चुरी क्षेत्र में स्थित गांवों में लोगों के रहन-सहन का अध्ययन करने के लिए भ्रमण कर रहा है। गुरुवार को दल की छात्राओं ने नई बस्ती गांव में पहुंचकर बाल अधिकार मंच की स्थिति जानी। साथ ही छात्राओं की शिक्षा व्यवस्था को नजदीक से देखा। इसके बाद थारू गांव लोहरा में थारू सभ्यता और संस्कृति से परिचित हुईं। इस दौरान अमेरिकी छात्राओं ने कबड्डी भी खेली। यह दल पांच दिन तक बहराइच के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगा।
देहात संस्था के मुख्य कार्यकारी डॉ. जीतेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि अमेरिका के न्यूयार्क, न्यूजर्सी, कैलीफोर्निया और अटलांटा विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत 16 सदस्यीय छात्राओं का दल बहराइच पहुंचा है। दल की अगुवाई अमेरिकन स्टडी सेंटर दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. अजीम ए खान, गौतम मेढ़, अर्चना मेढ़ और भाना सिंह कर रही हैं। इन प्रोफेसरों की अगुवाई में छात्राएं बहराइच पहुंचीं।
पहले दिन इन सभी ने वनाच्छादित मिहींपुरवा विकास खंड के नईबस्ती गांव पहुंचकर देहात संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों का अध्ययन किया। बाल अधिकार मंच के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनसे संवाद स्थापित किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन आदि सेवाओं की स्थिति जानी। अमेरिका में बाल अधिकार की स्थिति कैसी है, इस मुद्दे पर मंच के पदाधिकारियों व छात्रों ने अमेरिकन छात्राओं से दुभाषिए के माध्यम से सवाल जवाब किए।
विज्ञापन
इसके बाद कबड्डी के खेल का तौर तरीका अमेरिकन छात्राओं ने बातचीत से जाना। फिर बाल अधिकार मंच और अमेरिकन छात्राओं के बीच कबड्डी का आयोजन हुआ। इसके बाद छात्राओं का दल लोहरा गांव पहुंचा। यहां पर थारू जनजाति के परिवारों से मुलाकात कर थारू सभ्यता और संस्कृति को सभी ने नजदीक से देखा।