फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ambulance was not found, brother-in-law reached the hospital after carrying sister-in-law on a cart

Bahraich News: नहीं मिली एंबुलेंस, बीमार भाभी को ठेलिया पर लादकर अस्पताल पहुंचा देवर

Fri, 18 Aug 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 18 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ambulance was not found, brother-in-law reached the hospital after carrying sister-in-law on a cart
मटेरा में एंबुलेंस न मिलने पर ठेलिया से महिला को अस्पताल ले जाता युवक। -संवाद
28 किमी. लंबी दूरी तय कर पहुंचा अस्पताल, 102 नंबर पर कई बार परिजनों ने मिलाया फोन, नहीं लगा नंबर
विज्ञापन

गंभीर रोग से ग्रसित महिला की हालत हुई थी खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
मटेरा (बहराइच)। जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोलती एक तस्वीर शुक्रवार की सुबह सामने आई है। जब एंबुलेंस न मिलने पर देवर अपने भाभी को ठेलिया पर लादकर मेडिकल कॉलेज इलाज कराने पहुंचा। मरीज के तीमारदार का आरोप है कि उसने 102 नंबर पर कई बार फोन मिलाया। फोन नहीं मिला, तो वह ठेलिया से 28 किमी. की लंबी दूरी तय कर अस्पताल में इलाज कराने के लिए चल दिया। गंभीर रोग से ग्रसित महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मटेरा क्षेत्र के खुदादाद भारी गांव निवासनी गुड्डा देवी (35) पत्नी गिरधारी लाल कई वर्षों से एक गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। जिनका इलाज चल रहा है। गिरधारी लाल के छोटे भाई सुभाष ने बताया कि भाभी गुड्डा देवी की हालत बृहस्पतिवार की रात अचानक खराब हो गई। किसी प्रकार रात बीती।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह सात बजे उसने 102 नंबर की एंबुलेंस को दो-तीन बार फोन मिलाया, किंतु एंबुलेंस का नंबर नहीं मिल सका। एंबुलेंस न मिलने पर वह ठेलिया पर लादकर मेडिकल कॉलेज के लिए चल दिया। नानपारा-बहराइच हाइवे के अमरैया-प्रहलादा गांव के पास सुभाष ने अमर उजाला को बताया कि 28 किमी. की लंबी दूरी तय कर ठेलिया से ले जाकर उसने अपनी भाभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
टीबी के मरीज को 108 नंबर पर मिलाना चाहिए

टीबी के मरीज को 102 नंबर की जगह 108 नंबर पर मिलाना चाहिए था। इसकी जानकारी करता हूं।
-सुधीर मणि त्रिपाठी, जिला प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed