फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Amazing enthusiasm shown among investors, will get employment, farmers will be happy

बहराइच: निवेशकों में दिखा गजब का उत्साह, मिलेगा रोजगार, खुशहाल होंगे किसान

Fri, 10 Feb 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 10 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Amazing enthusiasm shown among investors, will get employment, farmers will be happy
बहराइच। लखनऊ मार्ग स्थित एक रिसॉर्ट में शुक्रवार को जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। इस दौरान निवेशकों के साथ ही समिट में मौजूद जनप्रतिनिधियों व आम लोगों में भी काफी उत्साह दिखा। इन्वेस्टर्स समिट के तहत जिले में विभिन्न उद्यम स्थापित करने के लिए निवेशकों ने गर्मजोशी के साथ एमओयू साइन किए। जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ सुबह दस बजे हुआ। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री समेत अन्य वक्ताओं के संबोधन का प्रसारण किया गया। इसके बाद डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की ओर से सभी निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। उद्यम स्थापित करने के लिए शासन की ओर से तमाम सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। इन्वेस्टर्स समिट के तहत निवेश करने वाले उद्यमियों को विशेष सुविधाएं मिलेंगी। शुरू की जा रही विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं से जिले का समुचित विकास भी होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद महामंडलेश्वर रवि गिरी जी महाराज, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पूर्व मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, सदर विधायक प्रतिनिधि शिवम जायसवाल समेत अन्य लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर लोगों को कतर्निया घाट पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। जिससे सभी लोगों को तराई में फैले वन्यजीव संरक्षण केंद्र व स्थानीय वन क्षेत्र के वन्यजीवों के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आज कुल 4,498 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के एमओयू साइन किए जा रहे हैं। इसमें 26 निवेशक लखनऊ में 3752 करोड़ की परियोजनाओं पर एमओयू पर साइन कर रहे हैं। जिसमें अदाणी ग्रुुप, टाटा पॉवर व यूनीमैक्स शामिल हैं। जिले में आयोजित कार्यक्रम में निवेशकों की ओर से 748 करोड़ के एमओयू साइन किए गए हैं। कार्यक्रम में साइन होने वाले एमओयू का सजीव प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, सीएमओ डॉ.एसके सिंह, बीएसए एआर तिवारी, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर भानीरामका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजमोहन मातनहेलिया, उपाध्यक्ष मुश्ताक अहमद, मनीष मल्होत्रा, नवनीत अग्रवाल, महामंत्री दीपक सोनी, राजेश अग्रवाल, अशोक मातनहेलिया, विजय केडिया, विनोद टेकड़ीवाल, रितेश गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

............................

नौ निवेशकों को डीएम ने दिए प्रमाण पत्र
इन्वेस्टर्स समिट के दौरान सात सौ करोड़ के 14 उद्यमों के लिए नौ निवेशकों को डीएम ने एमओयू प्रमाण पत्र सौंपे। इसके तहत यूटोपिया इंटरप्राइजेज के अजमेरी वर्मा ने मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ प्रोडक्ट्स, बासमती राइस संयंत्र व खांडसारी के लिए 50-50 करोड़ के तीन प्रस्ताव, सांई होटल एंड रिसॉर्ट की सरिता सिंह ने रिसॉर्ट, रेस्टोंरेंट एंड मैरिज हाल व होटल के लिए 50-50 करोड़ के दो निवेश प्रस्ताव, रित्विक स्टील प्राइवेट लिमिटेड के अमित कुमार ने टीएमटी सरिया, एथनॉल निर्माण के लिए एमओयू साइन किए हैं। समिट में मेसर्स अजय एसोसिएट्स के अजय कुमार, पारले बिस्किट प्राइवेट लिमिटेड के गनेश केसरवानी, निलेश्वर इन्फ्रा कंस्ट्रक्शंस के राजकुमार बाजपेई व तुशारिकास के रमा बाजपेई ने 50-50 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, एरोहुल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के अतुल अग्रवाल समेत अन्य उद्यमियों ने भी निवेश प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया। इन सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed