{"_id":"6900ff92658c9b8f5606d6ef","slug":"allegations-of-rigging-in-ecce-educator-recruitment-at-anganwadi-centres-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-138811-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में धांधली का आरोप
विज्ञापन
बहराइच। जनपद में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से 173 ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी को भेजे प्रार्थना पत्र के माध्यम से चयन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर नई विज्ञप्ति जारी करने की मांग की है।
शिकायतकर्ता राजकुमार, सुनीता, अंबिका समेत 25 से अधिक लोगों का आरोप है कि एजेंसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में शैक्षिक योग्यता का उल्लेख शासनादेश में दर्शाई गई शर्तों से भिन्न था, जिसके कारण कई अभ्यर्थी आवेदन ही नहीं कर सके। वहीं आवेदन की तिथि 25 सितंबर तक दर्ज होने के बावजूद पोर्टल 17 सितंबर को ही बंद कर दिया गया। इस वजह से अनेक अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह गए। अभिलेख परीक्षण के दौरान भी पारदर्शिता नहीं बरती गई। उन्होंने आरोप लगाया कि 519 अभ्यर्थियों की लिस्ट चयन समिति द्वारा गुपचुप तरीके से तैयार कर इंटरव्यू के लिए जारी की गई, जबकि शासनादेश में मेरिट निर्माण का स्पष्ट प्रावधान है। इस मामले में बीएसए आशीष सिंह ने कहा कि भर्ती प्रकिया में सभी मानकों को ध्यान में रखा जा रहा है। उन्होंने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से इंकार किया।