फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Allegation of youth's death after injection

Bahraich News: इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौत होने का आरोप

Tue, 28 Jul 2026 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Allegation of youth's death after injection
बहराइच। ऑपरेशन से पहले लगाए गए इंजेक्शन के बाद युवक की हालत बिगड़ने और मौत होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने कोतवाली नानपारा में तहरीर दी है। ग्राम प्रीतमपुर गंगापुर निवासी राजकुमार का आरोप है कि उनके भाई सर्वेश कुमार को पथरी की समस्या थी। ऑपरेशन के लिए उसे 27 जुलाई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के लिए इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस पर निजी अस्पताल के चिकित्सक ने अपने वाहन से सर्वेश को जिला मुख्यालय भेजा लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह का कहना है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed