फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   All six nurses were found guilty in the investigation and suspended

Bahraich News: जांच में सभी छह नर्स मिलीं दोषी,निलंबित

Fri, 26 Jul 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 26 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
All six nurses were found guilty in the investigation and suspended
एक को दो माह व पांच को एक माह के लिए किया निलंबित
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान बंदर के बच्चे के साथ रील बनाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। ड्यूटी के दौरान बंदर के बच्चे के साथ खेलने के मामले में मेडिकल काॅलेज की छह स्टाफ नर्सों को निलंबित कर दिया गया है। टीम की ओर से सौंपी गई जांच के बाद प्राचार्य ने कार्रवाई की है।
मेडिकल कॉलेज स्थित महिला विंग में बीती नौ जुलाई को छह स्टाफ नर्स ड्यूटी के दौरान एक बंदर के बच्चे के साथ रील बनाई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस मामले का संज्ञान लेते हुए प्राचार्य ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई थी। प्राचार्य प्रो.डॉ. संजय खत्री ने बताया कि जांच में सभी स्टाफ नर्स दोषी पाई गई हैं। स्टाफ नर्स किरन सिंह को दो माह के लिए निलंबित किया गया है। जबकि अंजली, आंचल शुक्ला, प्रिया, पूनम पांडेय व संध्या सिंह को एक माह के लिए निलंबित किया गया है।
विज्ञापन



मरीज के तीमारदार ने किया हंगामा
बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के सुफनी गांव निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र मालिक राम की तबियत खराब थी। परिवारीजनों ने उसे बुधवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार की सुबह तीमारदारों व स्वास्थ्य कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। मामला बढ़ता देख डॉ.आरके बसंत, डॉ.बृजेश, डॉ.सौरभ व कुछ जेआर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया। अस्पताल प्रबंधक रिजवान अहमद ने बताया कि तीमादारों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है। किसी प्रकार की समस्या नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed