{"_id":"66f07a910ef656fc5b0df394","slug":"all-government-hand-pumps-lying-broken-in-patrahiya-bahraich-news-c-98-1-slko1011-120423-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पतरहिया में खराब पड़े सभी सरकारी नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पतरहिया में खराब पड़े सभी सरकारी नल
Mon, 23 Sep 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 23 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
पतरहिया के गुलाटपुरवा में खराब पड़ा हैंडपंप। -संवाद
बहराइच। ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बावजूद इसके कई गांवों के लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। नानपारा तहसील के बलहा विकासखंड क्षेत्र के हुलासपुरवा गांव में लगे सभी सरकारी नल खराब पड़े हैं। ग्रामीण लगभग एक साल से इनकी मरम्मत के लिए भटक रहे हैं। आलम यह है कि नलों की मरम्मत के लिए विधायक व विधायक प्रतिनिधि तक की बात नहीं सुनी जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में लगे नलों के बोर व रीबोर के नाम पर लगभग हर ग्राम पंचायत से लाखों का बजट प्रधान व सचिव निकालते हैं। बावजूद इसके जिले की कई ग्राम पंचायतों में नलों की स्थिति अब भी बदतर है। ऐसा ही एक गांव है बलहा विकासखंड का हुलासपुरवा जहां ग्रामीणों के मुताबिक लगभग सभी नल खराब हैं।
नलों की मरम्मत करवाने के लिए ग्रामीण अक्तूबर 2023 से अधिकारियों की चौखट नाप रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव, प्रधान, बीडीओ व एसडीएम से शिकायत की गई है। यही नहीं सांसद, विधायक को भी शिकायती पत्र देकर नल सही करवाने की मांग की गई है लेकिन साल बीतने को है और नल अभी भी खराब हैं।
विज्ञापन
विधायक, विधायक प्रतिनिधि की भी नहीं सुन रहे जिम्मेदार
नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा के प्रतिनिधि हरिहर वर्मा ने बताया कि 100 से अधिक ग्रामीण उनके कार्यालय आए थे। उन्होंने पंचायत सचिव से बात कर नल सही करवाने की बात कही थी लेकिन सचिव ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी बलहा से कहा गया। उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया। विधायक प्रतिनिधि हरिहर वर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि तीन बार विधायक राम निवास वर्मा और लगभग आठ बार वह स्वयं ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए कह चुके हैं लेकिन जिम्मेदार मौन बने हैं।