{"_id":"66f9a3dd34e31ae978041184","slug":"akanksha-is-saving-the-lives-of-pregnant-women-by-providing-institutional-and-safe-delivery-bahraich-news-c-98-1-slko1011-120712-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संस्थागत व सुरक्षित प्रसव कराकर प्रसूताओं की जान बचा रहीं आकांक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संस्थागत व सुरक्षित प्रसव कराकर प्रसूताओं की जान बचा रहीं आकांक्षा
Mon, 30 Sep 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
तेजवापुर सीएचसी में एएनएम आकांक्षा को सम्मानित करते सीएमओ। स्रोत-स्वयं
तेजवापुर विकासखंड में तैनात एएनएम आकांक्षा को लगातार दूसरे साल मिला सर्वाधिक प्रसव का खिताब
तेजवापुर (बहराइच)। प्रसव के दौरान मौत होने के मिथक के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में लोग संस्थागत प्रसव से दूरी बना रहे हैं। साथ ही ऑपेरशन को बढ़ावा मिल रहा है। इस मिथक को तोड़ने के लिए सरकार को जागरूकता अभियान व प्रचार-प्रसार की जरूरत पड़ रही है। लेकिन तेजवापुर विकासखंड में तैनात एएनएम आकांक्षा चौहान नारी सशक्तिकरण के दम पर इसे बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने अकेले सितंबर माह में 83 संस्थागत व सुरक्षित प्रसव कराया है।
एएनएम आकांक्षा चौहान को स्थानीय लोग जीवनदायिनी दीदी के नाम से भी पुकारने लगे हैं। आकांक्षा ने अप्रैल माह से सितंबर तक 360 संस्थागत व सुरक्षित प्रसव करवाया है। आकांक्षा के प्रयासों की देन है, कि इन्हें साल 2023 में जिले भर में सबसे ज्यादा संस्थागत प्रसव कराने पर सीएमओ व सीएचसी अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया था। वहीं इस साल भी आकांक्षा को सम्मानित किया गया है।
फैमिली प्लानिंग के लिए भी कर रहीं जागरूक
आकांक्षा सुरक्षित प्रसव के साथ-साथ फैमिली प्लानिंग के प्रति भी ग्रामीणों को जागरूक कर रही हैं। प्रसव के दौरान आने वाले प्रसूताओं व उनके परिजनों को आकांक्षा छोटे परिवार की खूबियां व शासन की योजनाओं की भी जानकारी देती हैं। इसके साथ ही वह टीकाकरण जैसे बीसीजी, ओपीवी, त्रैमासिक प्रवस पूर्व जांच (एएनसी) के पंजीकरण में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेजवापुर के सब सेंटर खसहा मोहम्मदपुर की एएनएम आकांक्षा चौहान अव्वल हैं।