{"_id":"5df7baed8ebc3e87f846d6fb","slug":"ajanta-cricket-club-green-won-the-match-bahraich-news-lko498116782","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजंता क्रिकेट क्लब ग्रीन ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजंता क्रिकेट क्लब ग्रीन ने जीता मैच
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सोमवार को आयोजित क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में बैटिंग करता खि
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित लीग प्रतियोगिता में सोमवार को अजंता क्रिकेट क्लब ग्रीन और नानपारा क्रिकेटर्स के बीच अंतिम लीग मैच खेला गया, जिसमें अजंता क्रिकेट क्लब ग्रीन ने बेहतर गेंदबाजी कर नानपारा क्रिकेटर्स की टीम को आठ रनों से हरा दिया।
सोमवार को खेले गये मैच में नानपारा क्रिकेटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अंजता क्रिकेट क्लब की टीम 105 रनों पर ऑल आउट हो गयी, जिसमें गिरजेश चौहान व आकाश गौड़ ने 28-28 रनों का योगदान किया। जबकि नानपारा क्रिकेटर्स की ओर से महताब आलम ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नानापारा क्रिकेटर्स की टीम अजंता क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से 97 रनों पर ऑल आउट हो गयी। इसमें अजंता क्रिकेट क्लब ग्रीन ने आठ रनों से मैच जीत लिया। नानपारा क्रिकेटर्स की ओर से जुनैद ने सर्वाधिक 32 तथा महताब आलम ने 15 रन बनाये। वहीं सुरेंद्र मौर्या ने चार व पंकज शर्मा ने तीन विकेट लिए। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव जावेर्दुरहमान ने बताया कि मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच एसएम बशीर क्रिकेट क्लब और लॉडर्स क्रिकेट क्लब ब्लू के बीच खेला जाएगा।