फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   AIMIM state president makes controversial statement, calls Maharaja Suheldev a fictional character.

Bahraich News: एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान, कहा-महाराजा सुहेलदेव काल्पनिक पात्र

Sat, 13 Jun 2026 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
AIMIM state president makes controversial statement, calls Maharaja Suheldev a fictional character.
प्रेसवार्ता करते एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली।
बहराइच। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने शुक्रवार को महाराजा सुहेलदेव के लिए विवादित बयान दिया। मटेरा क्षेत्र में प्रस्तावित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे शौकत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह महाराजा सुहेलदेव को ऐतिहासिक शासक नहीं मानते हैं। यदि सुहेलदेव वास्तव में राजा थे तो उनके शासन से जुड़े महल, किले या अन्य ऐतिहासिक प्रमाण होने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव एक काल्पनिक पात्र हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सलार मसूद गाजी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें बाहरी बताया जाता है, जबकि उनका जन्म राजस्थान के अजमेर में हुआ था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि महाराजा सुहेलदेव की लड़ाई हुई थी तो उनके साथ बताए जाने वाले 21 अन्य राजाओं के नाम और इतिहास के बारे में कितने लोग जानते हैं।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर शौकत अली ने कहा कि पार्टी बहराइच से चुनावी अभियान का शंखनाद करने जा रही है। उन्होंने बताया कि एआईएमआईएम प्रदेश में करीब 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि, अंतिम निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी लेंगे। मटेरा में होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी अपने संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed