{"_id":"55df83ed941015430e2a0ade0e387859","slug":"after-two-years-varun-gandhi-got-permission-to-enter-in-bahraich-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद वरुण गांधी को बहराइच शहर में प्रवेश की मिली अनुमति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल बाद वरुण गांधी को बहराइच शहर में प्रवेश की मिली अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 03 Sep 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। सुल्तानपुर सांसद व पूर्व राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी को दो साल बाद बहराइच शहर में घुसने की अनुमति मिली है।
दो साल पहले तत्कालीन डीएम किंजल सिंह ने पूर्व विधायक भगौती प्रसाद के निधन पर उनके घर आए वरुण को लौटते समय शहर के बाहर से ही रवाना कर दिया था। तब काफी विवाद भी हुआ था।
लेकिन, आज वरुण गांधी बहराइच शहर में गुरुद्वारे में अरदास लगाकर, सिद्धनाथ मंदिर में पूजन करेंगे। फिर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर महसी व कैसरगंज में बाढ़ पीड़ितों का दर्द भी बांटेंगे।
भाजपा सांसद वरुण गांधी वर्ष 2012 में इकौना के पूर्व विधायक भगौती प्रसाद के निधन पर उनके गांव मदारा आए थे। यहां उनके परिवार को सांत्वना देने के बाद बहराइच शहर से काफिले को गुजरना था लेकिन डीएम किंजल सिंह ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उनके काफिले को शहर में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
वरुण गांधी आज पूर्वाह्न 11 बजे तक बहराइच पहुंचेंगे। भाजपा की चुनावी जमीन तैयार करने में वरुण का दौरा अहम माना जा रहा है। जिले का दौरा कर विधानसभा 2017 की नब्ज भी टटोलेंगे। वह भाजपा नेता हरिश्चंद्र गुप्ता, संचित सिंह के घर समेत अन्य स्थानों पर बैठक करंगे।