{"_id":"6809301484d2d84cb10d2604","slug":"after-the-terrorist-attack-in-pahalgam-vigilance-increased-on-the-india-nepal-border-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129465-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी
Wed, 23 Apr 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग करते एसएसबी के जवान।
रुपईडीहा (बहराइच)। पहलगाम के बायसरन घाटी में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसबी जवान बॉर्डर से गुजरने वाले वाहनों की डॉग स्क्वॉयड व स्कैनर मशीन से सघन जांच कर रहे हैं। भारत-नेपाल की खुली सीमा पर स्थित एसएसबी चौकियों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस टीम भी बॉर्डर पर सक्रिय है।
रुपईडीहा स्थित भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी जवान नेपाल की ओर से भारत में दाखिल होने वाले प्रत्येक नागरिक का पहचानपत्र देखकर उन्हें प्रवेश दे रहे हैं। वहीं बॉर्डर से गुजरने वाले लोगों के सामान की स्कैनर मशीन व डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की जा रही है। वाहनों को रोक कर उनकी सघन तलाशी ली जा रही है। एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि केवल रुपईडीहा ही नहीं, बल्कि सभी सीमावर्ती चौकियों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विस्फोटक और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए डॉग स्क्वॉयड की मदद ली जा रही है। रुपईडीहा सीमा चौकी पर तैनात सहायक कमांडेंट सुनील कुमार ने बताया कि जंगल के रास्ते से आने-जाने वालों की भी कड़ी निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। रुपईडीहा थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि पुलिस बल हर संदिग्ध को रोक कर पूछताछ कर रहे हैं।