{"_id":"e910414721e7c1db81b6b54effd93897","slug":"after-the-death-issued-credit-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के बाद जारी किया क्रेडिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के बाद जारी किया क्रेडिट कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 22 Nov 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति की बीते जनवरी को मौत हो गई। बैंक ने उसकी मौत के बाद भी क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया। इसके बाद उसके खाते से 1.14 लाख रुपये नकदी निकाल ली गई। इसकी भनक मृतक के परिवारीजनों को तब लगी, जब दो दिन पूर्व बैंक ने आरसी नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
नोटिस देख परिवारीजन भौचक रह गए। बैंक में हुई इस हेराफेरी से अन्य खातेदार भी सकते में हैं। विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम गुलरा कारीकोट निवासी स्वर्गीय रामनरायन ने वर्ष 2014 में खेती बाड़ी के लिए क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए इलाहाबाद बैंक सुजौली में आवेदन किया था।
विज्ञापन
बैंक के अधिकारी उसे दौड़ाते रहे लेकिन क्रेडिट कार्ड नहीं बनाया। बीते 20 जनवरी को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पूर्व में किये आवेदन पर बैंक ने क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया। बैंक ने 1.15 लाख की लिमिट बना दी। बीते 22 जनवरी को उसके खाते से 1.14 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
छह माह से अधिक समय बीत गया लेकिन निकाली गई धनराशि जमा न होने पर बैंक के प्रबंधक ने मृतक के नाम से आरसी नोटिस जारी कर दिया। गुरुवार को बैंक की नोटिस मृतक रामनरायन के पुत्र हृदयलाल को मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
वह दूसरे दिन भागकर बैंक पहुंचा तो पता चला कि उसके पिता के नाम पर फर्जीवाड़ा कर क्रेडिट कार्ड बनाया गया है। साथ ही 1.14 लाख रुपये खाते से निकाले गए हैं। परेशान हृदयलाल ने शाखा प्रबंधक से शिकायत की तो उन्होंने अनसुना कर दिया। हृदयलाल का कहना है कि जब पिता की मौत 20 जनवरी को हो चुकी है तो वह पैसा कैसे निकाल सकते हैं।
पुत्र हृदय लाल का कहना है कि तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने पिता का मृत्यु सर्टिफिकेट जारी किया है। उसने शाखा प्रबंधक को दिखाया लेकिन उन्होंने कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। इस पर पुत्र ने एलडीएम से शिकायत की है।