फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   After extinguishing the woman's funeral pyre, the police took possession of the remains of the body.

Bahraich News: महिला की चिता बुझाकर पुलिस ने कब्जे में लिया शव का अवशेष

Wed, 22 Apr 2026 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
After extinguishing the woman's funeral pyre, the police took possession of the remains of the body.
बौंडी। ग्राम कोदही में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के पति व अन्य ससुरालीजनों ने आनन-फानन शाम को मृतका का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मृतका के चाचा ने पुलिस को सूचना देते हुए हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने चिता बुझवाकर शव के अवशेष को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


गांव निवासी माधुरी (22) की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति विनय ने बीमारी के कारण मौत होने की बात कहते हुए अंतिम संस्कार की तैयारियां कर लीं। इसी बीच ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलते ही मृतका के चाचा ननकू भी भतीजी के ससुराल पहुंच गए। उन्हें पता चला कि मृतका की चिता जल रही है। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और हत्या का आरोप लगाया। कहा कि विवाह के बाद से ही पति विनय व ससुर दहेज के लिए माधुरी को प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चिता बुझावा कर शव के अवशेष को कब्जे में ले लिया। बौंडी थाना प्रभारी टीएन मौर्या ने बताया कि चिता से बरामद अवशेष को गांव में ही रखवा दिया गया है। बृहस्पतिवार सुबह अधिकारियों की उपस्थिति में अवशेष का पंचनामा कराते हुए उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। मामले में पति व ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed