{"_id":"67fc1b8f07e1e9eafa0b4dbe","slug":"after-a-dispute-with-her-sister-in-law-the-girl-hanged-herself-and-died-during-treatment-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128983-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भाभी से विवाद के बाद युवती ने लगाया फंदा, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भाभी से विवाद के बाद युवती ने लगाया फंदा, इलाज के दौरान मौत
Mon, 14 Apr 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
बहराइच/शिवपुर। ग्राम पंचायत डिहवा बकैना निवासी युवती ने बुधवार को भाभी के साथ हुए विवाद के बाद फंदा लगा लिया था। परिजन युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाकर इलाज करवा रहे थे। इलाज के दौरान रविवार को युवती की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
खैरीघाट क्षेत्र के डिहवा बकैना निवासी फूलकुमारी (18) का बीते बुधवार को उनकी भाभी के साथ विवाद हो गया था। दोनों के बीच नोकझोंक इतनी बढ़ी कि फूलकुमारी ने गुस्से में घर से कुछ दूरी पर खेत में लगे पेड़ पर फंदा लगा लिया। खेत पर मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए घटना की जानकारी फूलकुमारी के परिजनों को दी। परिजनों ने आननफानन उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान रविवार को फूलकुमारी की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।