{"_id":"64cbed45ae8a0c7e2809c728","slug":"after-14-days-the-dead-body-of-the-innocent-came-out-from-the-grave-bahraich-news-c-98-1-slko1011-1295-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 14 दिन बाद कब्र से निकला मासूम का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 14 दिन बाद कब्र से निकला मासूम का शव
Thu, 03 Aug 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। रिसिया क्षेत्र में एक तीन वर्षीय बच्ची की बीते 23 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पिता ने अपनी दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया था। बुधवार को 14 दिन बाद बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौकी निवासी काजल (3) की बीते 23 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। काजल की मौत के समय उसका पिता अवधेश दिल्ली में था। जब अवधेश घर पहुंचा तो काजल के शव को घर पर मौजूद परिजनों ने दफन कर दिया था। इस दौरान अवधेश को बताया गया कि काजल को बिल्ली ने काट लिया था।
शव का पोस्टमार्टम करवाने आए अवधेश ने बताया कि काजल उसकी पहले पत्नी की बेटी थी। पहली पत्नी की मौत पर उसने शेनू देवी से दूसरी शादी की थी। शेनू बेटी काजल को पसंद नहीं करती। उसे आशंका है कि इसी के चलते उसने काजल की हत्या कर दी। अवधेश ने इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
जिस पर नायब तहसीलदार सदर विजय शुक्ला व रिसिया थाना प्रभारी शैलेश सिंह की मौजूदगी में 14 दिन बाद काजल के शव को बाहर निकालाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।