फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Advocates protested by blocking the road

अधिवक्ताओं ने मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

Thu, 21 Apr 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Advocates protested by blocking the road
नानपारा (बहराइच)। अधिवक्ता संघ नानपारा के अधिवक्ता तहसीलदार के विरुद्ध लामबंद हो गए हैं। अधिवक्ताओं ने गुरुवार को तहसीलदार के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर पीड़ितों का आर्थिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष निरंकार प्रसाद जायसवाल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने बैठक की। बैठक में शामिल अधिवक्ताओं ने तहसील में व्याप्त अव्यवस्था, कार्य निष्पादन में शिथिलता, अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। बैठक के बाद सभी अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय के सामने पहुंचकर तहसीलदार मुर्दाबाद व अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर पहुंचकर कुछ देर के लिए नानपारा-लखीमपुर मार्ग भी जाम कर दिया। प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं ने शीघ्र ही तहसीलदार द्वारा अपना रवैया बदलने की मांग की। अधिवक्ता संघ के महासचिव प्रेम कुमार त्रिपाठी ने बताया कि संघ द्वारा आगामी एक सप्ताह तक तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed