{"_id":"6d509113e358593827d89546746c2b54","slug":"advocates-of-nanpara-on-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानपारा के वकील हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानपारा के वकील हड़ताल पर
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 29 Feb 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। ग्राम न्यायालय की मांग को लेकर नानपारा के वकीलों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी। वकीलों ने पुराने तहसील भवन से नए तहसील भवन तक जुलूस निकाला।
इसके बाद मार्ग जाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक सड़क जाम की स्थिति रही। वकीलों ने न्यायालय की स्थापना होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
नानपारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चतुर्भुज सहाय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील के सभी वकीलों की बैठक पुराना तहसील भवन परिसर में हुई। यह तहसील भवन ग्राम न्यायालय के लिए प्रस्तावित है।
बैठक में वकीलों ने निर्णय लिया कि जब तक ग्राम न्यायालय स्थापित नहीं हो जाता। सभी आंदोलन पर रहेंगे। निर्णय के तहत बैठक के बाद हड़ताल शुरू कर दी गई। सभी वकीलों ने कामकाज ठप कर दिया।
विज्ञापन
पुराने तहसील भवन से नये तहसील भवन तक ग्राम न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च किया। इसके बाद नये तहसील भवन के गेट पर मुख्य मार्ग पर धरना शुरू कर दिया। जिससे नानपारा-बहराइच सड़क जाम की स्थिति बन गई।
धरना व जाम के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र भेजा गया। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम न्यायालय की स्थापना से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान महामंत्री अमरनाथ, रूप नारायन जायसवाल, रहमत अली, रामादल वर्मा, जगदंबा प्रसाद, कमलापति गुप्ता, जुबेर अहमद, जियालाल समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
बहराइच में ग्राम न्यायालय बनाने का विरोध
बहराइच। नानपारा व महसी तहसील में ग्राम न्यायालय के स्थापना का जिला अधिवक्ता संघ ने विरोध किया है। दीवानी न्यायालय के सभाकक्ष में सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ की बैठक में अधिवक्ताओं ने एक मार्च को धरना-स्थल पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
दो मार्च को अगली रणनीति को लेकर दीवानी न्यायालय के सभाकक्ष में कार्ययोजना बनाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने की।
बैठक में बृजेंद्र कुमार त्रिपाठी, शकील अहमद किदवई, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, चंद्रवीर सिंह, मदनगोपाल त्रिपाठी, पैकर जमाल, बृजनंदन पांडेय, श्याम बहादुर श्रीवास्तव, मंजू चौधरी, श्रवण कुमार शुक्ल, अनीस खान मौजूद रहे।