{"_id":"6436ef251cc8b303930ec5e6","slug":"advocates-decided-to-abstain-from-judicial-work-bahraich-news-c-13-1-180154-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का लिया निर्णय
Wed, 12 Apr 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिला बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित मुख्य भवन में आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं ने कानपुर जिला जज के क्रियाकलापों पर रोष व्यक्त करते हुए बुधवार व बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद मिश्रा ने कहा कि कानपुर के जिला जज संदीप जैन के अमर्यादित आचरण के विरोध में कानपुर के अधिवक्ता बीते 15 मार्च से न्यायिक कार्य से विरत हैं। उनके समर्थन में जिले के अधिवक्ता भी बुधवार व बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। सभा का संचालन महामंत्री पुष्पांजलि नाथ मिश्रा ने किया। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता रामछबीले शुक्ला, युवा अधिवक्ता मंच के गिरिजेश अवस्थी, दिनेश तिवारी, अरविंद शर्मा, पंकज मिश्रा व हिमांशु मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन