फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Administrators took command of municipal bodies

Bahraich News: आज से दो नगर निकायों में रहेगी प्रशासकों के हाथों बागडोर

Thu, 05 Jan 2023 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Administrators took command of municipal bodies
बहराइच। बहराइच नगर पालिका और नगर पंचायत रिसिया के बोर्ड का कार्यकाल गुरुवार की देर रात समाप्त हो गया। इसके साथ ही अब नगर पालिका व पंचायत के अध्यक्षों समेत सभासदों का अधिकार भी खत्म हो जाएगा। शुक्रवार को दोनों नगर निकायों की कमान शासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी के हाथ चली जाएगी। अब यही कमेटी व्यवस्था बनाकर नगर निकायों के कामकाज को गति प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका व दो नगर पंचायतों का गठन गत वर्ष 2017 में हुआ था। इसमें से नगर पालिका बहराइच व नगर पंचायत रिसिया के बोर्ड की पहली बैठक पांच जनवरी को हुई थी। नगर निकायों के बोर्ड की पहली बैठक होने की तिथि से गुरुवार को दोनों नगर निकायों के पांच साल पूरे हो गए हैं। जबकि जरवन नगर पंचायत का कार्यकाल दो जनवरी को ही समाप्त हो चुका था। नगर पालिका परिषद नानपारा का कार्यकाल 20 जनवरी को समाप्त होगा।
विज्ञापन

अध्यक्षों व सभासदों का 12 दिसंबर को हुआ था शपथ ग्रहण
वर्ष 2017 में नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद नगर पालिका बहराइच की निर्वाचित अध्यक्ष रूबीना रेहान व नगर पंचायत रिसिया के निर्वाचित अध्यक्ष महमूद अहमद ने निकायों की कमान संभाली थी। दोनों निर्वाचित अध्यक्षों व निकायों के सभासदों ने 12 दिसंबर 2017 को शपथ ली थी। शपथ लेने के बाद बोर्ड की पहली बैठक पांच जनवरी 2018 को हुई थी। नगर निकाय नियमावली में बोर्ड के पहली बैठक को कार्यकाल की शुरूआत मानी जाती है। इसके अनुसार पांच जनवरी 2023 की देर रात बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकायों का कार्यकाल
नगर पालिका परिषद बहराइच में पांच जनवरी और नानपारा में 20 जनवरी को बोर्ड की पहली बैठक के साथ कार्यकाल शुरू हुआ था। जबकि जरवल नगर पंचायत में तीन जनवरी व रिसिया नगर पंचायत में पांच जनवरी को पहली बोर्ड बैठक के साथ कार्यकाल का आरंभ हुआ था। नगर पालिका बहराइच व नगर पंचायत रिसिया और जरवल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसके अलावा नानपारा नगर पालिका परिषद का कार्यकाल 20 जनवरी को समाप्त होगा। सभी निकायों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद डीएम की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय टीम की देखरेख मेें निकायों का संचालन होगा।
नपा बहराइच के चार नामित सभासदों का भी कार्यकाल समाप्त
नगर पालिका परिषद बहराइच में चुनाव संपन्न होने के बाद यहां शासन की ओर से चार नामित सदस्यों को मनोनीत किया गया था। नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चारों नामित सभासदों का भी कार्यकाल समाप्त हो गया है।

तीन सदस्यीय कमेटी की निगरानी में होगी व्यवस्था
नगर निकायों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद निकायों के संचालन की व्यवस्था को लेकर शासन की ओर से शासनादेश जारी किया गया है। शासन द्वारा शासनादेश के तहत अब डीएम की अध्यक्षता वाली गठित की गई तीन सदस्यीय कमेटी नगर निकायों के संचालन की व्यवस्था संभालेगी। -मनोज कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed