फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Administration's order ineffective in the town, Taziadars took out Tazia of 30 to 40 feet height

Bahraich News: कस्बे में प्रशासन का फरमान बेअसर, ताजियादारों ने 30 से 40 फीट ऊंचाई की निकाली ताजिया

Mon, 07 Jul 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 07 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Administration's order ineffective in the town, Taziadars took out Tazia of 30 to 40 feet height
नवाबगंज (बहराइच)। कस्बे में ताजियादारों ने प्रशासन के फरमान को दरकिनार कर जुलूस में बड़े ताजिये निकाले। इस दौरान मार्ग पर पड़ने वाले कई गांवों की विद्युत लाइनों को काट दिया गया, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मुहर्रम के जुलूस के दौरान जिला प्रशासन द्वारा साफ दिशा-निर्देश जारी किया गया था कि कोई भी ताजियादार बड़ा ताजिया नहीं निकालेगा, लेकिन रविवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान ताजियादारों ने प्रशासन के फरमान की जमकर धज्जियां उड़ाईं। ताजियादारों ने 40 से 30 फुट ऊंचे ताजिये लेकर जब कस्बे के केवलपुर, बघमरी, रहमतुगांव, चौरी कोटिया, बेगमपुर, अजीपुर, महलिया, जोकहा सलारपुर, महुली व मदारा गांवा से गुजरे, तो यहां लगे विद्युत तार बाधक बनने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर मौजूद लाइनमैन जैनुल आबदीन, मुबारक अंसारी, दिनेश यादव व सीताराम ने शटडाउन लेकर बिजली के तारों को काटकर ताजियादारों को रास्ता दिया। हालांकि ताजिये निकलने के बाद लाइनमैनों ने दोबारा लाइन को जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू कराई। इस दौरान गांव के लोगों को इस भीषण गर्मी में खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed