फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   administration will help women

पीड़िताओं के जख्मों पर मरहम लगाएगा प्रशासन

Wed, 16 Sep 2015 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 16 Sep 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। आधी आबादी के ऊपर होने वाले अपराध के बाद जख्मों पर प्रशासन मरहम लगाएगा। शासन ने रेप, गैंगरेप, दहेज और एसिड पीड़ित महिलाओं को सहायता राशि देने के लिए गाइड लाइन का निर्धारण किया है। इसके लिए प्रोबेशन कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा।
विज्ञापन


महिलाओं पर आए दिन घरेलू हिंसा और अपराध के मामले आते रहते हैं। अब शासन ने अपराध से पीड़ित महिला को फिर से सामाजिक जीवन में सुधार और उत्थान के लिए सहायता राशि देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम ने बताया कि रेप के बाद मौत होने पर महिला के बच्चों या आश्रितों को तीन से लेकर सात लाख रुपये तक दिए जाएंगे।

कामकाजी महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर रेप होने पर तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। गैंगरेप का केस दर्ज होने पर पीड़िता को सात लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। एसिड अटैक होने पर पीड़िता को तीन से दस लाख िमलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज पीड़ित महिलाओं की मौत होने पर उसके बच्चों को तीन लाख रुपये की सहायता मिलेगी। पॉक्सो एक्ट के तीन सेक्शन के तहत एक लाख से तीन लाख रुपये िमलेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला कल्याण कोष के तहत यह धनराशि एसपी की ओर से सूचना भेजने और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed