{"_id":"625c50fce89c455ddc1d5847","slug":"action-will-be-taken-if-the-bus-stops-somewhere-other-than-the-stop-bahraich-news-lko6265594158","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉप के अलावा कहीं रुकी बस तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टॉप के अलावा कहीं रुकी बस तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बहराइच। अब रोडवेज की बसें बस स्टॉप के अलावा कहीं अन्य स्थानों पर रुकती हैं, तो तत्काल बस का चालान काटा जाएगा। सड़क हादसे पर अंकुश लगाने के लिए प्रभारी यातायात नगर मजिस्ट्रेट ने एआरएम को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं।
रोडवेज बस स्टैंड से निकली बसें आए दिन भीड़भाड़ वाले इलाकों में बीच सड़क पर बसों को रोककर सवारियों को भरते रहते हैं। बस चालकों की मनमानी से शहर में आए दिन जाम की स्थित तो बनी ही रहती है, साथ में सड़क हादसा होने का खतरा भी बना रहता है। इतना ही नही यात्री बस पर यात्रा करने के दौरान गंतव्य तक पहुंचने के बाद बसों को अपने मनचाहे स्थानों पर रुकवा देते हैं। इससे भी जाम की स्थित बनी रहती है। शहर में बढ़ते यातायात के दबाव, जाम व सड़क हादसे पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने कार्ययोजना बनाई है।
मामले में प्रभारी यातायात नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने एआरएम रोडवेज के साथ बैठक कर निर्देश जारी करते हुए कहा था कि अगर बस स्टॉप के अलावा अन्य किन्ही स्थानों पर बसों का ठहराव किया जाता, तो संबंधित बस चालक का तत्काल चालान काटने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मार्ग पर जाम लगने व सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए व्यवस्था बनाई गई है। नगर मजिस्ट्रेट ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं भी बस स्टॉप के अलावा अन्य किसी स्थान व बीच मार्ग पर बसों का ठहराव किया जाता, तो इसकी सूचना तत्काल उनके सीयूजी नंबर पर उपलब्ध कराएं।