{"_id":"5d1e3dee8ebc3e3cc94a6728","slug":"action-bahraich-news-lko4689084168","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान निधि में शिथिलता पर चार लेखपालों व कानूनगो पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान निधि में शिथिलता पर चार लेखपालों व कानूनगो पर कार्रवाई
विज्ञापन
बहराइच। किसान सम्मान निधि योजना में निर्देश के बाद भी लेखपाल शिथिलता बरत रहे हैं जबकि राजस्व निरीक्षक मॉनीटरिंग भी नहीं कर रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम ने चार लेखपालों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही चार राजस्व निरीक्षकों से भी जवाब तलब किया गया है।
केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का फार्म तीन जुलाई तक लक्ष्य पूरा करके तहसील में जमा करना था। इसके साथ ही लेखपालों को कार्यालय में पंजिका जमा करनी थी लेकिन एसडीएम के निर्देश के बाद भी लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों ने ध्यान नहीं दिया।
एसडीएम सदर कीर्तिप्रकाश भारती ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना में शिथिलता बरतने पर राजस्व निरीक्षक शिवेंद्र पाल सिंह, रामबहादुर सिंह, बलराम पांडेय और राधेश्याम यादव से स्पष्टीकरण दिया गया है जबकि लेखपाल दीपिका पांडेय, शिवनंदन सिंह, मंशाराम और रवींद्र नाथ पाठक से भी स्पष्टीकरण तलब करते हुए सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम की इस कार्रवाई से अन्य लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों में हड़कंप की स्थिति है।