{"_id":"5d0e6b3a8ebc3e3c64640583","slug":"action-bahraich-news-lko466735558","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमाचपुर अवैध सब्जी मंडी पर चला जेसीबी, ढहायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमाचपुर अवैध सब्जी मंडी पर चला जेसीबी, ढहायी
विज्ञापन
फोटो 11, 12 है।
तमाचपुर अवैध सब्जी मंडी को जेसीबी से ढहाया
हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने की कार्रवाई
बहराइच। शहर के बाईपास रोड स्थित तमाचपुर अवैध सब्जी मंडी पर शनिवार को प्रशासन का चाबुक चला। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचते ही अवैध तरीके से कारोबार कर रहे व्यापारी व आढ़ती मौके से फरार हो गए। इस पर अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से अवैध सब्जी मंडी में निर्माण को ढहा दिया गया। माइक से एनाउंस कर पुन: मंडी संचालित करने पर कार्रवाई करने की बात कही।
शहर के नानपारा बाईपास रोड स्थित तमाचपुर में सब्जी मंडी का संचालन अरसे से अवैध तरीके से हो रहा है। इसका विरोध रजिस्टर्ड व्यापारी करते हैं। लेकिन विरोध के बाद भी मंडी का संचालन नहीं रुक रहा है। इस पर मंडी समिति के पंजीकृत व्यापारियों ने न्यायालय का रुख किया। उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिलाधिकारी शंभु कुमार ने उपजिलाधिकारी सदर कीर्तिप्रकाश भारती की अगुवाई में टीम गठित की। शनिवार को एसडीएम, सीओ सिटी, कृषि मंडी उत्पादन समिति सचिव सुभाष सिंह, रामगांव, दरगाह, कोतवाली नगर और कोतवाली देहात तथा तिकोनीबाग पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस व अधिकारियों को देखकर अवैध सब्जी मंडी संचालक फरार हो गए। इस पर पुलिस ने जेसीबी से सब्जी मंडी को तहस-नहस कर दिया। एसडीएम ने माइक से एनाउंस कर पुन: सब्जी मंडी संचालित करने पर कार्रवाई की बात कही। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सब्जी मंडी स्थल से 35 हजार रुपये नकदी बरामद हुई। उसे कोषागार कार्यालय में सरकारी मद में जमा करा दिया गया है।