फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Accused of kidnapping priest and snatching 90 thousand

Bahraich News: पुजारी का अपहरण कर 90 हजार छीनने का आरोप

Sun, 13 Apr 2025 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 13 Apr 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping priest and snatching 90 thousand
बहराइच। मोतीपुर क्षेत्र स्थित मोहनदास गिरी बाबा मंदिर के पुजारी का कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर पेड़ से बांधने और 90 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने नारेबाजी की और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मंदिर पुजारी कमलापुरी ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि चार लोग सफेद कार से उनके मंदिर आए। इस दौरान उन्हें जबरन कार में बैठा लिया और जंगल में ले गए। वहां उन्हें एक पेड़ से बांधकर मंदिर निर्माण के लिए जमा किए गए 90 हजार रुपये छीन लिए। पुजारी ने तहरीर में आरोप लगाया कि उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए डिब्बा अभियान चलाकर 90 हजार इकट्ठा किए थे। पुजारी के अपहरण, पैसे लूटने व पिटाई की जानकारी होने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर उतर कर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया और जाम की स्थिति बन गई। हंगामे की सूचना पर मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया टीम के साथ मौके पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणोंं को शांत किया।
विज्ञापन



आरोपियों व मंदिर पुजारी के बीच मंदिर के पास हो रहे निर्माण कार्य को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर मंदिर पुजारी ने ये बातें कही हैं। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। -आनंद चौरसिया, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed