{"_id":"6511ce1722942d6f060281e6","slug":"accused-of-extortion-in-the-name-of-providing-job-clerk-suspended-bahraich-news-c-98-1-slko1013-3745-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली का आरोप, लिपिक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली का आरोप, लिपिक निलंबित
Mon, 25 Sep 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
रिसिया ब्लॉक में तैनात लिपिक व एएनएम पर लगे थे आरोप, एएनएम पर कार्रवाई नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लेने के आरोप में रिसिया ब्लॉक में तैनात एक लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। जबकि एक एएनएम के खिलाफ भी पीड़ित ने आरोप लगाया है। लेकिन एएनएम के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
रिसिया ब्लॉक में तैनात लिपिक के खिलाफ सोनी कुमारी राना निवासी बलई गांव मजरे सोहना मिहींपुरवा आदि ने शिकायत की थी। इनका आरोप था कि ब्लॉक रिसिया के लिपिक अनिल पांडेय व एक एएनएम ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पद पर नौकरी दिलाने के लिए दो लाख रुपये हड़प लिए है। इसकी शिकायत पीड़ितों ने डीएम से की तो डीएम ने एसडीएम मिहींपुरवा से जांच कराई थी। एसडीएम की जांच में यह आरोप सही मिले थे। जिसके बाद डीएम के आदेश पर लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। जबकि एएनएम के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विभागीय लोगों का कहना है कि एएनएम के खिलाफ सीएमओ के स्तर से कार्रवाई होनी है।
एएनएम के खिलाफ सीएमओ के स्तर पर होगी कार्रवाई
रिसिया ब्लॉक में तैनात एक लिपिक पर आरोप लगे थे कि उसके द्वारा एक एएनएम के साथ मिलकर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ लोगों से दो लाख रुपये हड़प लिए हैं। इस मामले की जांच एसडीएम मिहींपुरवा ने की थी। आरोप सही मिलने पर लिपिक को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कराई गई है। एएनएम के खिलाफ सीएमओ के स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। -महेंद्र पांडेय, जिला विकास अधिकारी