फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Accused absconding from police custody

पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्त फरार

Wed, 22 Jan 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Accused absconding from police custody
बहराइच। जरवलरोड थाने से वनरोज के शिकार में गिरफ्तार किये गए अभियुक्त को मंगलवार शाम पुलिसकर्मी कोर्ट लेकर आये थे। जहां से पुलिस अभिरक्षा से एक अभियुक्त फरार हो गया। नगर कोतवाली की पुलिस ने बुधवार शाम उसे धर दबोचा और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के परसोहर गांव में वनरोज का शिकार किया गया था। इस मामले में पुलिस ने गोंदौरा गांव निवासी जमाल पुत्र जुमई और अशफाक को गिरफ्तार किया था। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मंगलवार शाम पुलिस ने दोनों को दीवानी कचहरी भेजा था। सिपाही विपिन कुमार व संतोष चौधरी जमाल को पुलिस कस्टडी में लेकर आये थे।
विज्ञापन

इस बीच दोनों पुलिसकर्मियों से नित्यक्रिया करने की बात कहकर जमाल फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसे तलाशने की काफी कोशिश की मगर उसका कुछ पता नहीं चला। जरवलरोड थाने के उपनिरीक्षक अशोक कुमार की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने जमाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि बुधवार देर शाम जमाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed