फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ABVP workers burnt effigy of district administration

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका जिला प्रशासन का पुतला

Tue, 14 Jan 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers burnt effigy of district administration
बहराइच के नानपारा में जिला प्रशासन का पुतला फूंकते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तिरंगा यात्रा की अनुमति न मिलने से गुस्साए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नानपारा व पयागपुर में जिला प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मनमानी करने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। इसी दौरान छावनी में तब्दील किसान पीजी कॉलेज गेट पर यात्रा को रोकते हुए प्रशासन ने आगेे निकलने की अनुमति नहीं दी थी। इससे नाराज एबीवीपी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नानपारा में तहसील संयोजक अमन व नगर मंत्री नरेंद्र सिंह और पयागपुर में जिला सह संयोजक आदर्श शुक्ला के नेतृत्व में जिला प्रशासन का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला संयोजक विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व भर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है, मगर बहराइच में जिला प्रशासन ने यात्रा को रोक कर युवाओं के दिल को ठेस पहुंचाई है। जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत लगाकर मनमाना रवैया अपनाते हुए यात्रा को रोकने का काम किया है। जिला प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस मौके पर सुशील त्रिपाठी, प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, अमन सिंह, कलहंस, विकास तिवारी, रोहित कुमार, मसूद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नही रुकेगा युवा महोत्सव
विद्यार्थी परिषद ने एलान किया है कि 12 से 23 जनवरी तक चलने वाले युवा महोत्सव को जिला प्रशासन ने रोकने का काम किया है। यह युवा महोत्सव किसी भी मायने में थमने वाला नहीं है। 23 जनवरी तक एबीवीपी जिला प्रशासन के खिलाफ सभी इकाइयों पर मोर्चा खोलेगी। जिला प्रशासन में बैठे अधिकारी अपने दफ्तरों में बैठकर अपनी मनमर्जी चला रहे हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ विद्यार्थी परिषद मोर्चा खोलकर कार्रवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed