फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ABVP's performance against the outpost incharge

चौकी इंचार्ज के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन

Thu, 06 Feb 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
ABVP's performance against the outpost incharge
बहराइच में गुरुवार को एसपी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपने पहुंचे एबीवीपी के पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। एबीवीपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को चौकी इंचार्ज के खिलाफ एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान एसपी को शिकायती पत्र सौंप कर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शहर के गोंडा रोड पर स्थित एक स्कूल में छात्रा से अभद्रता करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई न करने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बुधवार को पानी टंकी चौराहे पर कॉलेज प्रशासन का पुतला फूंक रहे थे। इसी दौरान पानीटंकी चौकी इंचार्ज अपने दलबल के साथ पहुंचकर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। बचने के लिए भागे कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के इस रवैये से नाराज संगठन के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय में चौकी इंचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया। विभाग संयोजक रजत सिंह रैकवार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद साथियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करती है। जिला सह संयोजक आदर्श शुक्ला ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में लाठीचार्ज कर छात्रों की आवाज दबाने का कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, विभाग संगठन मंत्री हरिदेव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शुभम श्रीवास्तव, विभाग संयोजक रजत सिंह रैकवार, जिला सह संयोजक आदर्श शुक्ला, सौरभ सिंह सम्राट, हरिओम शर्मा, सत्यम मिश्रा, प्रवीन सरदार, अतुल मिश्रा, आयुष्मान, उत्कर्ष प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed