फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   About 750 bighas of crops burnt due to fire, cattle died due to scorching

Bahraich News: आग से करीब 750 बीघा फसल जली, गोवंश की झुलसने से मौत

Thu, 11 Apr 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 11 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
About 750 bighas of crops burnt due to fire, cattle died due to scorching
श्रावस्ती। मल्हीपुर के शोरगढ़ी, भगवानपुर, रमवापुर, लाहोर, शिकारी व हरदत्त नगर गिरंट के अर्रानारा का सिवान में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब 200 किसानों की 700 बीघा गेहूं की फसल जल गई। इस दौरान शोरगढ़ी में एक गोवंश की झुलसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। इसके अलावा सिरसिया के हेमपुर स्थित गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग से 46 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

ग्राम हेमपुर स्थित गैस एजेंसी के सामने बुधवार गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से गांव निवासी ओम प्रकाश जायसवाल का 30 बीघा, अरमेश चंद्र यादव का सात बीघा, छोटे का पांच बीघा, इब्राहिम व मोहम्मद शरीफ का दो-दो बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंची राजपुर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू किया।
विज्ञापन

वहीं हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर हरीडीह के अर्रा नारा (भकला) के निकट ननके यादव व भूखन महतो के गेहूं के खेत में अज्ञात कारण से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी प्रहलाद की 15 बीघा, रामसुध की चार बीघा, जीतलाल की चार बीघा, रक्षाराम व गया प्रसाद की 20 बीघा, राम फेरन सोनकर की आठ बीघा, राम अभिलाख की आठ बीघा, राम मिलन की सात बीघा, रमवापुर निवासी अरुणवीर सिंह की पांच बीघा, पंकज सिंह की पांच बीघा, पिंटू की पांच बीघा, राम लाल यादव की एक बीघा, शिवनारायण यादव की एक बीघा, कुसुम की एक बीघा, सुषमा सिंह व राम अंचल सिंह की 15 बीघा, संतराम यादव की पांच बीघा, इंद्रजीत की एक बीघा, सत्यवती देवी व शालिमा बानो बेगम की 24 बीघा, कल्पनाथ सिंह की सात बीघा, हरिपाल मिश्रा की दो बीघा, गुड्डू की 20 बीघा, शिव बहादुर सिंह की 22 बीघा और हरिराम की 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की लपटों ने गणेशपुर निवासी बैधू की छह बीघा, जुगरा की दो बीघा, मोहम्मद असलम की तीन बीघा व मनीराम की दो बीघा, घनश्याम की दो बीघा, वीरगंज निवासी अर्जुन व समझदार की तीन बीघा सहित करीब 200 किसानों की 700 बीघा गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। वहीं शोरगढ़ी में आग की चपेट में आने से एक गोवंश की झुलसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस व दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू किया। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed