फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Abortion, woman also dies due to beating for bike

Bahraich News: बाइक के लिए पिटाई से गर्भपात, महिला की भी मौत

Mon, 26 Jan 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 26 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Abortion, woman also dies due to beating for bike
बहराइच। बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने इतना पीटा कि तबीयत बिगड़ी और निजी अस्पताल में गर्भपात हो गया। शनिवार रात पीड़िता तस्नीम ने भी दम तोड़ दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरदी के सरयूपुरवा मासाडीहा गांव निवासी दोस्त मोहम्मद ने रानीपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि सात वर्ष पूर्व बहन तस्नीम (25) का निकाह रानीपुर के हरराजपुर गांव निवासी कादिर के साथ किया था। आरोप है कि कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में बुलेट बाइक के लिए तस्नीम को प्रताड़ित करने लगा। कई बार समझौते की कोशिश की गई, लेकिन उत्पीड़न नहीं थमा।
विज्ञापन


भाई का आरोप है कि ससुराल वालों ने बृहस्पतिवार को तस्नीम की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इससे उसका गर्भपात हो गया। लगातार पिटाई और शारीरिक पीड़ा से जूझ रही तस्नीम ने शनिवार रात दम तोड़ दिया। रानीपुर थानाध्यक्ष संतोष अवस्थी ने बताया कि तस्नीम के भाई की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed