{"_id":"6a3042970556028d1b0bee34","slug":"abhishek-of-lord-bholenath-on-somvati-amavasya-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-151353-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सोमवती अमावस्या पर भोलेनाथ का अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सोमवती अमावस्या पर भोलेनाथ का अभिषेक
विज्ञापन
मटेरा के जंगली नाथ मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन।
बहराइच। सोमवती अमावस्या पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शिव मंदिरों की ओर से उमड़ पड़ी। इन श्रद्धालुओं में महिलाओं की तादाद अधिक रही। शिव मंदिरों में सभी ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया।
शहर के श्री सिद्धनाथ मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लग गई। महंत महामंडलेश्वर रवि गिरि जी महाराज ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की। शाम के समय भगवान शिव का भव्य शृंगार किया गया। इसके अतिरिक्त मां संहारिणी मंदिर डिगिहा, मरीमाता मंदिर सरयू तट, शिव शक्ति मंदिर सूफीपुरा, बाबा नागेश्वर मंदिर कानूनगोपुरा, मनकामेश्वर मंदिर सखैयापुरा तथा शिव शक्ति मंदिर मोहल्ला बख्शीपुरा कैलाश नगर में भी भक्तों की खासी तादाद रही।
पांडव कालीन जंगलीनाथ मंदिर में रही भीड़
मटेरा। मटेरा क्षेत्र के पांडवकालीन सिद्धपीठ जंगलीनाथ मंदिर में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। श्रद्धाल सुबह से ही लाइन में लगकर जलाभिषेक के लिए डटे रहे। मलमास माह में सोमवती अमावस्या का पर्व होने के कारण श्रद्धालुओं ने श्री सिद्ध पीठ जंगलीनाथ मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ को जलाभिषेक करते हुए पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भीड़ अधिक होने के कारण नानपारा की पुलिस सहित मटेरा थाने की पुलिस व्यवस्था संभालती रही।