{"_id":"64f6203ae19be2e7fd07c348","slug":"aadhaar-verification-will-be-done-for-every-person-in-the-villages-adjacent-to-nepal-border-bahraich-news-c-98-1-slko1013-2836-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेपाल सीमा से सटे गांवों के हर व्यक्ति का होगा आधार सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नेपाल सीमा से सटे गांवों के हर व्यक्ति का होगा आधार सत्यापन
Mon, 04 Sep 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल सीमा से सटे इलाके में सुरक्षा और भी चाक-चौबंद करने की कवायद जोरों पर है। सीमा से सटे जिले के दो ब्लाॅक मिहींपुरवा व नवाबगंज में करीब 152 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में करीब तीन लाख से भी अधिक आबादी निवास करती है। यहां रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के आधार कार्ड का सत्यापन कराया जाएगा। यदि कोई बाहर का रहने वाला है तो उसके आधार कार्ड को निरस्त कर उसको मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाएं रोक दी जाएगी।
जिले से करीब 90 किलोमीटर नेपाल की खुली सीमा है। ऐसे में यहां पर लोग आसानी से एक देश से दूसरे देश में चले जाते है। रूपईडीहा बाॅर्डर पर एसएसबी का पहरा है वहीं कतर्नियाघाट क्षेत्र में कई जगह एसएसबी व पुलिस की टीमें सक्रिय हैं लेकिन इसके बावजूद भी खुली सीमा का फायदा उठाते हुए अराजकतत्व घुस आते हैं। यहां हजारों की संख्या में ऐसे लोग है जिनके पास नेपाल की नागरिकता व भारत का आधार कार्ड होने के कारण इन्हें आवागमन में कोई बाधा नहीं होती है। यह जब चाहे नेपाल में अपनी नागरिकता दिखाकर प्रवेश कर लेते हैं और फिर वापस चले जाते हैं।
इसे गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने नेपाल सीमा से सटे मिहींपुरवा व नवाबगंज ब्लाॅक के करीब 152 ग्राम पंचायतों में रहने वाले हर घर के प्रत्येक नागरिकों के आधार कार्ड का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने इसके लिए टीम का गठन किया है। जल्द ही यह काम शुरू होगा। इस सर्वे में जो लोग दोहरी नागरिकता वाले मिलेंगे उनकी नागरिकता समाप्त करने के साथ आधार कार्ड निरस्त होगा।
विज्ञापन
14 सौ घरों में लगेगा डिश कनेक्शननेपाल सीमा क्षेत्र में जीरो से दस किलोमीटर के दायरे में करीब 14 सौ घरों में सरकार डिश कनेक्शन लगवाएगी। इसके लिए भी सर्वे का काम किया जा रहा है। सीमा क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या होने के चलते यह कदम उठाया जा रहा है। इससे सीमा क्षेत्र में विकास होने पर यहां रहने वाले लोगों को इंटरनेट की सुविधा अच्छी मिल सकेगी।
नेपाल सीमा से सटे मिहींपुरवा व नवाबगंज ब्लॉक के करीब 152 ग्राम पंचायतों में रहने वाले हर घर के प्रत्येक व्यक्ति के आधार कार्ड का सत्यापन कराया जाएगा। साथ ही सीमा क्षेत्र में जीरो से दस किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट नेटवर्क बढ़ाने के लिए करीब 14 सौ नए डिश कनेक्शन लगाए जाने है। इसके लिए सर्वे शुरू हो चुका है। मोनिका रानी, डीएम