{"_id":"64df645e4481212d77070544","slug":"aadhaar-is-mandatory-yet-the-arrangement-to-make-it-divided-bahraich-news-c-98-1-slko1013-1977-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आधार अनिवार्य, व्यवस्था बंटाधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आधार अनिवार्य, व्यवस्था बंटाधार
Fri, 18 Aug 2023 06:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 18 Aug 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
जिले भर में आधार कार्ड बनवाने व अपडेशन में आ रही दिक्कत
घंटों लाइन में लगने के बाद भी मायूस होकर घर जा रहे लोग
सीमावर्ती नवाबगंज विकासखंड के लोगों को 15 किमी. का लगाना पड़ रहा चक्कर
फोटो-30 से 33
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। योजनाओं में पारदर्शिता लाने व सही लाभार्थी तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए शासन की ओर से हर योजना में आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन शासन का यह फैसला जिले के हजारों लोगों की गले की फांस बन गया है। जिले में आधार बनाने व अपडेशन केंद्रों की संख्या कम होने से लोग भटक रहे हैं और योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। आलम यह है, कि लोग आधार कार्ड बनवाने व अपडेशन के लिए घंटों लाइन में लग रहे हैं और उन्हें वापस कर दिया जा रहा है।
बताते चलें कि जिले की सिर्फ 25 बैंक शाखाओं व 12 डाकघरों में ही आधार बनवाने की व्यवस्था है। वहीं इसके अलावा कुछ बीआरसी में भी आधार कार्ड अपडेशन की व्यवस्था है। जबकि जिले में आधार कार्ड बनवाने व अपडेशन करवाने वालों की संख्या लाखों में है।
इनसेट-
सीमा क्षेत्र में 15 किमी तक आधार बनवाने की सुविधा नहीं
बाबागंज/नवाबगंज/चरदा/रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र में आधार की समस्या काफी विकट है। क्षेत्र में 15 किमी. तक आधार बनवाने की व्यवस्था नहीं है। नवाबगंज कस्बे के लोगों को आधार के लिए नानपारा जाना पड़ता है। नंदा गांव निवासी अदालती, धरम पाल, बीजे गांव निवासी छेदन, संतोष आदि ने बताया कि 15 किमी. जाने के बाद भी भीड़ व नेटवर्क की समस्या के चलते वापस होना पड़ता है। इसी विकासखंड के चरदा क्षेत्र के लोगों को 10 किमी. दूर डाकघर रुपईडीहा जाना पड़ता है। बरवलिया चौराहा निवासी चिंताराम ने बताया कि उन्हें बच्चे का दाखिला लखीमपुर में करवाना था, लेकिन आधार कार्ड न होने से एडमिशन नहीं हुआ। यही हाल बाबागंज के लोगों का भी है। इन्हें भी रुपईडीहा व नानपारा जाना पड़ रहा है। आधींन गांव निवासी रामविलास ने बताया कि उनके दो बच्चों जिनकी उम्र सात व पांच वर्ष है। उनके आधार कार्ड न बन पाने से विद्यालय में दाखिला नहीं हो पा रहा है। नगर पंचायत रूपईडीहा में उपडाकघर और आर्यावर्त बैंक में ही आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था है। जहां निविया, जैतापुर, सहजना, रंजीतबोझा, संकल्पा, गंगापुर, रामपुर, नरैनापुर, गनेशपुर आदि दर्जनभर गांवों के लोग दौड़ कर रुपईडीहा पहुंच रहे हैं। वहीं इस दौरान भीड़ के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
इनसेट
आधार के लिए भटक रहे 18 वर्ष से अधिक के लोग
नानपारा। तहसील क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने में सबसे ज्यादा परेशानी 18 साल से अधिक के लोगों को उठानी पड़ रही है। कायस्थ टोला निवासी राहुल चौरसिया ने बताया कि उनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, लेकिन आधार नहीं बन रहा है। औसेरीपुरवा निवासी राम बहादुर सिंह ने बताया कि उनके भाई राकेश की पत्नी का आधार नहीं बन पा रहा है। जिसके चलते दौड़ लगानी पड़ रही है। जनसेवा केंद्र संचालक कलीम अहमद ने बताया कि उसने केंद्र पर सिर्फ आधार अपडेट किया जाता है। बच्चों का आधार बैंक, दूरसंचार केंद्र व डाकघर में बनाया जाता है। वहीं 18 वर्ष की आयु पार कर चुके किसी भी व्यक्ति का आधार नानपारा में नहीं बन रहा है।
इनसेट-
पांच दिन से मायूस लौट रहे लोग
पयागपुर। क्षेत्र में भूपगंज बाजार स्थित आर्यावर्त बैंक, बीआरसी परिसर व शुक्ला लोकवाणी केंद्र पर आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था है। लेकिन पांच दिनों से सर्वर की समस्या के चलते लोगों को निराशा हाथ लग रही है। लोग सुबह-सुबह पहुंच रहे हैं और लाइन लगा कर वापस चले जा रहे हैं। मोहनापुर माफी निवासी अवधराज सिंह ने बताया कि चार दिन से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सर्वर की समस्या बता कर वापस कर दिया जाता है। गोपारा निवासी सुखना देवी ने कागजों में कमी बताकर लौटाने, मल्लो निवासी रहबुल निशा ने तीन दिन से बीआरसी का चक्कर काटने की बात कही। कार्ड बना रहे ऑपरेटर पंकज ने बताया कि दो मशीन खुल ही नहीं रही है। सिर्फ एक से काम चल रहा है उसमें भी सर्वर की प्रमुख समस्या बनी हुई है।
इनसेट-
प्रमाण पत्र के नाम पर दौड़ाने का आरोप
कैसरगंज। क्षेत्र में आधार बनवाने व अपडेट करवाने की समस्या दिन प्रतिदिन विकट होती जा रही है। वहीं स्थानीय लोग फर्जी दौड़ाने व शुल्क से अधिक पैसे लेने का भी आरोप लगा रहे हैं। ठाकुर महतव पुरवा निवासी रियाजुद्दीन ने बताया कि उनके तीन बच्चों का आधार बनना है। लेकिन सभी बच्चों का जन्म घर पर ही हो जाने के कारण जन्म प्रमाण पत्र नहीं है। इस चक्कर में आधार नहीं बन पा रहा है और शिक्षण प्रभावित हो रहा है। वहीं कुछ लोगों ने फीस से अधिक पैसा लेने का भी आरोप लगाया।
इनसेट-
मिहींपुरवा में लंबी लाइन तो अगैया में दौड़भाग
मिहींपुरवा/अगैया। क्षेत्र में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा मिहीपुरवा व उपडाकघर मिहीपुरवा में आधार कार्ड बनाया जाता है। लेकिन उप डाकघर मिहीपुरवा में हमेशा असमंजस की स्थिति बनी रहती है। कभी स्टाफ की कमी तो कभी नेटवर्क की समस्या बताकर पल्ला झाड़ लिया जा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं नानपारा तहसील के अगैया क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड के लिए 10 किमी लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है। बरगदिहा निवासी सुफिया का कहना है कि हमारे नाम में संशोधन होना है पर अधिक दूर होने से नहीं हो पा रहा है। इसी तरह विक्रम का नाम भी गलत है जिसे संशोधित कराना है।