फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A young man's neck cut by Chinese thread, referred to Lucknow

Bahraich News: चीनी मांझे से कटी युुवक की गर्दन, लखनऊ रेफर

Sun, 03 Aug 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 03 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
A young man's neck cut by Chinese thread, referred to Lucknow
चित्तौरा (बहराइच)। चीनी मांझे की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शनिवार दोपहर बाद कोतवाली देहात अंतर्गत गोंडा-बहराइच मार्ग पर सेंट नार्बट स्कूल के पास हुआ। जिला अस्पताल से उसे नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



चीनीमांझे की जानलेवा धार ने एक बार फिर एक युवक की जिंदगी खतरे में डाल दी। शनिवार दोपहर कोतवाली देहात के नगरौर गांव निवासी 18 वर्षीय फरमान अपने दोस्त अली के साथ बहराइच आया था। दोनों दोस्त बहराइच-गोंडा मार्ग से लौट रहे थे, तभी सेंट नार्बट स्कूल के पास फरमान की गर्दन एक लटकते हुए चीनी मांझे में फंस गई। मांझे की धार इतनी तेज थी कि फरमान की गर्दन बुरी तरह कट गई। देखते ही देखते वह लहूलुहान हालत में बाइक से गिर पड़ा।
विज्ञापन


हादसा इतना अचानक हुआ कि सड़क पर चल रहे लोग भी सहम गए। तुरंत ही उसके साथी अली ने आसपास के लोगों की मदद से फरमान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत नाजुक बताकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के ईएमओ शहीद इस्लाम ने बताया कि चीनी मांझे से फरमान घायल हुआ है, हालत काफी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed