{"_id":"685b126ac929866f8d0ab616","slug":"a-young-man-was-murdered-for-an-iphone-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132657-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आईफोन के लिए की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आईफोन के लिए की थी युवक की हत्या
Wed, 25 Jun 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
बहराइच/चित्तौरा। कोतवाली देहात के नगरौर निवासी शादाब (19) की हत्या के मामले का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया। पुलिस के मुताबिक शादाब की हत्या उसके दो नाबालिग दोस्ताें ने आईफोन के लिए की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाल देहात दद्दन सिंह ने बताया कि नगरौर निवासी दो किशोर सोशल मीडिया पर रील बनाते थे, लेकिन उनका फोन अच्छा नहीं था। इस दौरान मामा की शादी में शामिल होने पहुंचे नगरौर निवासी शादाब अंसारी के हाथ में आईफोन देख दोनों दोस्तों में लालच जागा। आईफोन हथिया कर अच्छी रील बनाकर पैसा कमाने के लिए दोनों ने शादाब की हत्या की साजिश रच डाली। साजिश के तहत दोनों रील बनाने के बहाने 20 जून को शादाब को लेकर गांव स्थित बाग पहुंचे। यहां गर्दन पर चाकू से वार व सिर पर ईंट से प्रहार कर शादाब की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों के पास से हत्या में प्रयुक्त छूरा, ईंट, शादाब की हत्या के दौरान पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं।