फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A young man returning from Punjab found dead in a sleeper bus

Bahraich News: स्लीपर बस में मृत मिला पंजाब से लौट रहा युवक

Wed, 07 May 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 07 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from Punjab found dead in a sleeper bus
शिवपुर/खैरीघाट (बहराइच)। ग्राम पंचायत इटहा निवासी मनोज कुमार (35) पंजाब में रहकर मजदूरी करते थे। सोमवार को वह पंजाब से महसी के बीच चलने वाली स्लीपर बस से घर लौट रहे थे। इस दौरान मंगलवार की सुबह बस में संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई। बस संचालक की सूचना पर पहुंचे परिजन बिना पुलिस सूचना के ट्रैक्टर-ट्राॅली से शव लेकर घर जाने लगे। इस दौरान किसी ने खैरीघाट पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पोस्टमार्टम का दबाव बनाया तो परिजन व बस संचालक पुलिस से नोकझोंक करने लगे। परिजनों ने बस संचालक के बीच सुलह का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया। लंबी नोकझोंक के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। बताते चलें कि मृतक मनोज कुमार छह माह पहले पंजाब गए थे। थाना प्रभारी जयदीप कुमार दुबे ने बताया कि जानकारी नहीं है। जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed