{"_id":"680e8aaacbe5ce98090ba799","slug":"a-young-man-missing-from-his-home-was-found-dead-under-suspicious-circumstances-police-investigating-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129707-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात मेंं मृत मिला घर से लापता युवक, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात मेंं मृत मिला घर से लापता युवक, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 28 Apr 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
बहराइच/चित्तौरा। सलारगंज कालोनी निवासी रफीक (40) शनिवार की शाम घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। जिसके बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह रफीक का शव संदिग्ध हालात में दरगाह क्षेत्र के आसाम रोड स्थित शराब भट्टी के पीछे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
पोस्टमार्टम करवाने आए मृतक के भाई रियाज ने बताया कि रफीक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे मौत पर संदेह है। उन्होंंने बताया कि भाई रफीक शराब के भी आदी थे। ऐसे में मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं है। उनकी शादी हो गई थी और एक बेटा है। थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे में घायल होना फिर मौत होना लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। संवाद