फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A young man entered the school and misbehaved with the children, police are investigating.

Bahraich News: स्कूल में घुसे युवक ने बच्चों के साथ की अभद्रता, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 16 Dec 2025 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A young man entered the school and misbehaved with the children, police are investigating.
मिहींपुरवा। ग्राम बोटनिहा स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात युवक स्कूल परिसर में घुस आया और कक्षा दो की एक छात्रा का हाथ पकड़कर खींच लिया। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर युवक मौके से भाग गया। घटना से स्कूल में मौजूद बच्चे सहम गए।
विज्ञापन


सुबह करीब 9:30 बजे विद्यालय का गेट खुला था और करीब 13 बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे, जबकि शिक्षक अभी नहीं आए थे। मध्यान्ह भोजन के लिए तैनात कर्मी विद्या प्रसाद भी राशन लेने गए थे। इसी दौरान युवक स्कूल में दाखिल हुआ और छात्रा के साथ अभद्र हरकत की।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग और अभिभावक मौके पर पहुंचे। सहायक अध्यापक पूरन कुमार व शिक्षामित्र अब्दुल कलीम ने बताया कि एसआईआर फार्म भरवाने के कारण विद्यालय पहुंचने में देर हुई। सूचना पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक आनंद चौरसिया ने बताया कि स्कूल जाकर जांच की गई है। तहरीर नहीं मिली है, फिर भी मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed