{"_id":"685b1253b93692de9300a9db","slug":"a-young-man-accused-the-dial-112-policemen-of-beating-him-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132637-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: डॉयल 112 के सिपाहियों पर युवक ने पिटाई का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: डॉयल 112 के सिपाहियों पर युवक ने पिटाई का लगाया आरोप
Wed, 25 Jun 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
धरसवा (बहराइच)। दरगाह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अशोका निवासी त्रिलोकी नाथ चौधरी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर डॉयल 112 के दो सिपाहियों पर पिटाई का आरोप लगाया है।
त्रिलोकी नाथ चौधरी ने बताया कि सोमवार रात लगभग नौ बजे वह खेत की सिंचाई करने के लिए डीजल लेने सासरपारा स्थित पेट्रोल पंप गए थे। अचानक पीछे से डॉयल 112 के दो सिपाही बाइक से पहुंचे और उन्हें गिरा दिया। इसके बाद बिना कुछ कहे पीटने लगे। मैंने पिटाई का कारण पूछा तो मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। सिपाहियों की पिटाई से हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। पैर व जबड़े में गंभीर चोटें आईं हैं। त्रिलोकी ने बताया कि पिटाई की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। उसने वीडियो फुटेज सहित एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।