फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A woman who had come for pilgrimage was crushed to death by a vehicle.

Bahraich News: जियारत के लिए आई महिला की वाहन से कुचलकर मौत

Thu, 21 May 2026 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A woman who had come for pilgrimage was crushed to death by a vehicle.
कैसरगंज। थाना फखरपुर क्षेत्र तखवा बेड़नापुर गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला की बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। कैसरगंज स्थित मजार पर जियारत के लिए पहुंची महिला को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी नूरजहां (72) बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा से कैसरगंज स्थित महमूद शाह बाबा की मजार पर जियारत के लिए आई थी। कैसरगंज पहुंचने के बाद वह वाहन से उतरकर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से भाग गया। हादसे में नूरजहां की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर कैसरगंज थाना प्रभारी राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि महिला को जिस वाहन ने कुचला है उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से युवक की मौत

धरसवां/चित्तौरा। कोतवाली देहात के बाबागंज चौराहे पर बुधवार रात पैदल सड़क पार कर रहे अहिरौरा निवासी नरेंद्र चौधरी (50) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर धरसवां पुलिस चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed