फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A woman was found hanging from a noose, she died while being taken to the hospital

Bahraich News: फंदे से लटकती मिली महिला, अस्पताल ले जाते समय गई जान

Thu, 03 Jul 2025 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 03 Jul 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
A woman was found hanging from a noose, she died while being taken to the hospital
समीना की फाइल फोटो।
बहराइच। ग्राम पंचायत गुजरा के महारानीपुरवा निवासी समीना (45) बुधवार को संदिग्ध हालात में घर से चार किलोमीटर दूर एक घर में फंदे पर लटकती मिली। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें फंदे से नीचे उतारकर सीएचसी चिरैयाटांड़ पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से कुछ समय पहले समीना ने व्हाट्सऐप पर फैमिली ग्रुप में अपना ऑडियो मेसेज भी भेजा था।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज क्षेत्र के महारानीपुरवा निवासी बबलू ने बताया कि उनकी मां ने बीमा कराने के नाम पर किसी मोनू नाम के युवक को 20 हजार रुपये दिए थे। एक माह बीत जाने के बाद भी जब बीमा नहीं हुआ तो वह मोनू से अपने 20 हजार रुपये वापस मांग रही थीं। इस पर मोनू ने मां को घर से चार किलोमीटर दूर अपने आवास कद्रा पैसे देने के लिए बुलाया था। जब वह वहां पहुंचीं तो मोनू ने उन्हें पानी में घोलकर कुछ पिला दिया। मां ने यह बात व्हाट्सऐप पर फैमिली ग्रुप में ऑडियो मेसेज भेजकर बताई थी। ग्रुप पर ऑडियो सुनने के बाद सभी सकते में आ गए और मां समीना की खोज शुरू कर दी। जब सभी लोग कद्रा पहुंचे तो देखा कि मां मोनू के घर में फंदे से लटकी मिली। वहीं, आरोपी वहां से नदारद था। आनन-फानन सभी ने उन्हें फंदे से उतारकर चिरैयाटांड़ सीएचसी पहुंचाया। वहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed