{"_id":"69274fbf56f58380ea063446","slug":"a-woman-warming-herself-by-a-bonfire-outside-her-home-was-shot-dead-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-140326-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घर के बाहर अलाव ताप रही महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घर के बाहर अलाव ताप रही महिला की गोली मारकर हत्या
Thu, 27 Nov 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
कैसरगंज में गोली मारकर महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। -संवाद
कैसरगंज। नगर पंचायत कैसरगंज के वार्ड नंबर 10 डिहवा शेर बहादुर सिंह में बुधवार शाम एक महिला की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
बुधवार शाम लगभग 7:40 बजे डिहवा शेर बहादुर सिंह वार्ड निवासी गुड़िया (30) अपने घर के बाहर अलाव ताप रही थीं। तभी अचानक बदमाश पहुंचे और गुड़िया की दाहिनी कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग सकते में आ गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते और दौड़ते, हमलावर बाइक से भाग निकले। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
लहूलुहान गुड़िया को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पति राजू पेशे से ड्राइवर हैं, वह लखनऊ गए हुए हैं, उन्हें वारदात की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बृजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पुरानी रंजिश का मामला लग रहा है। महिला के पति के आने के बाद हत्या के कारणों का कुछ स्पष्ट पता चल सकेगा, फिलहाल घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है।