फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A new building for the police outpost will be constructed at the medical college.

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में बनेगा पुलिस चौकी का नया भवन

Sat, 25 Jul 2026 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A new building for the police outpost will be constructed at the medical college.
 बहराइच मेडिकल कॉलेज में बनी पुलिस चौकी।
बहराइच। मेडिकल कॉलेज परिसर में लगभग पांच वर्ष पहले स्थापित अस्थायी पुलिस चौकी अब जर्जर हो चुकी है। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नए भवन निर्माण के लिए 16 लाख रुपये का प्रस्ताव संबंधित संस्था को भेजा है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर पुलिस चौकी के साथ पुलिस कर्मियों के लिए आवासीय सुविधा भी विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

यह चौकी मरीजों, चिकित्सकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के उद्देश्य से बनाई गई थी। प्लाई और टिनशेड से बनी यह चौकी जर्जर हो चुकी है। बरसात में चौकी के भीतर पानी भर जाता है और विषैले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है। यहां तैनात पुलिस कर्मियों को रात में ठहरने और ड्यूटी करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पक्के भवन के अभाव में वे एक तख्त के सहारे अपना कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थायी भवन निर्माण के प्रस्ताव में भूतल पर पुलिस चौकी और प्रथम तल पर पुलिस कर्मियों के लिए आवासीय व्यवस्था की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने बताया कि पुलिस चौकी भवन निर्माण का प्रस्ताव संबंधित संस्था को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed