फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A man's dead body was trown in a field in bahraich.

Bahraich: युवक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव, घर मे मचा कोहराम

Thu, 01 Dec 2022 11:03 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Dec 2022 11:03 AM IST
सार

बहराइच के एक गांव में युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
A man's dead body was trown in a field in bahraich.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गुलहरिया गाजीपुर गांव के मजरा पढुआ में मंगलवार की रात एक युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। युवक की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ कमलेश कुमार थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे है और जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलहरिया गाजीपुर के पढुआ  निवासी मुबारक (40) पुत्र मेंहदी हसन की मंगलवार की रात हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद उसका शव घर से लगभग 500 मीटर दूर गन्ने के खेत के फेंक दिया गया। वहीं, शव मिलने से कुछ दूरी पर ही मैदान में खून पड़ा मिला है जिसके बाद मैदान में हत्या कर शव गन्ने में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। हत्या की जानकारी मिलते ही गांव में शानसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर सीओ कैसरगंज कमलेश कुमार, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय के साथ मौके पर पहुंचे है और पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया की प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है की युवक की हत्या लाठी से गला दबाकर की गई है। चेहरे पर भी चोट के निशान है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed