फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A girl got burnt after coming in contact with a high tension line hanging in the field

Bahraich News: खेत में झूल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बालिका झुलसी

Wed, 16 Jul 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 16 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A girl got burnt after coming in contact with a high tension line hanging in the field
नानपारा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से घायल बालिका। 
शिवपुर(बहराइच)। मोहल्ला जुबलीगंज निवासी अर्पिता कुमारी (10) रविवार को खेत में काफी नीचे झुल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे आनन फानन इलाज के लिए सीएचसी नानपारा पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकोंं ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। परिजन बालिका का इलाज निजी चिकित्सक के यहां करवा रहे हैं।
विज्ञापन


अर्पिता के मामा विष्णु ने बताया कि अर्पिता के पिता रमेश कुमार का देहांत हो चुका है। हम सभी उसकी देखभाल करते हैं। रविवार को वह गायत्री नगर मोहल्ले के पीछे स्थित खेत में फसल देखने गई थी। इस दौरान वह खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गई। बताया कि चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया था जहां बेहतर इलाज न मिलने पर हम सभी ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

विष्णु ने आरोप लगाया कि खेत में हाईटेंशन लाइन काफी नीचे झूल रही है। पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं, शिकायत के बाद भी जिम्मेदार तारों को सही नहीं करवा रहे हैं। उपखंड अधिकारी नानपारा मोहम्मद तंजीम ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर तारों की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed